A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर Mahashivratri 2026 Wishes, Messages and Quotes: महाशिवरात्रि के दिन अपनों को भेजिए खास कोट्स-मैसेज

Mahashivratri 2026 Wishes, Messages and Quotes: महाशिवरात्रि के दिन अपनों को भेजिए खास कोट्स-मैसेज

Mahashivratri 2026 Special Wishes: आज के दिन देश भर में महाशिवरात्रि का जश्न मनाया जाएगा। आइए कुछ ऐसे कोट्स और मैसेज के बारे में जानते हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को महाशिवरात्रि की बधाई दे सकते हैं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं- India TV Hindi Image Source : FREEPIK महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

भगवान शिव और माता पार्वती के भक्त हर साल महाशिवरात्रि के पर्व के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी इस पावन पर्व के दिन अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो आप इनमें से किसी भी बधाई संदेश को कॉपी-पेस्ट करके भेज सकते हैं। इन मैसेज और कोट्स के जरिए सोशल मीडिया पर आप महाशिवरात्रि के दिन की शुभकामना दे सकते हैं।

1. जैसे शिव के माथे पर चंद्रमा शीतलता देता है,
वैसी ही शांति और शीतलता आपके जीवन में बनी रहे।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

2. शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशियों की बहार मिले,
महादेव की कृपा से आपको जिंदगी के हर कदम पर सफलता मिले।
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!

3. शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है,
शिव भगवंत है, शिव ओंकार है,
शिव ब्रह्म हैं, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

4. तन की जाने, मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में है तेरी मेरी डोरी।
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!

5. गरज उठे गगन सारा
समंदर छोड़े, अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा
जब गूंजे महादेव का नारा।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

6. शिव की जटाओं से बहती गंगा की धार,
शिव के त्रिशूल से मिटे दुखों का अंधकार,
मंगलमय हो आपके लिए शिवरात्रि का ये त्यौहार।
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!

7. काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

8. ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती है अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!

9. सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस शिव जी के चरण में।
बने उस शिवजी के चरणों की धूल
आओ मिल कर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

10. एक लोटा हो जल की धार,
इतने में ही भोलेनाथ कर दें
हम सबका उद्धार।
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!

 

Latest Lifestyle News