A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कौन सी छोटी-छोटी गलतियां, रिश्ते को बना सकती हैं कमजोर, समय रहते कर लीजिए सुधार

कौन सी छोटी-छोटी गलतियां, रिश्ते को बना सकती हैं कमजोर, समय रहते कर लीजिए सुधार

What can weaken the relationship: क्या आप कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अगर समय रहते सुधारा न जाए, तो आपके रिश्ते की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है?

रिश्ता कमजोर होने के कारण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रिश्ता कमजोर होने के कारण

रिश्ते को निभाने के लिए दोनों पार्टनर्स का एफर्ट डालते रहना बेहद जरूरी होता है। जाने-अनजाने में होने वाली कुछ गलतियां आपके रिश्ते को खोखला कर सकती हैं और आपको पता भी नहीं चल पाता कि आपका रिश्ता कब टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अगर आप अपने रिश्ते को कमजोर होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको अपनी कुछ गलतियों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे।

कम्युनिकेशन गैप- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कम्युनिकेशन गैप आपके रिश्ते को अंदर से खोखला कर सकता है। अगर आप भी अपने पार्टनर से बातचीत करने का समय नहीं निकालते हैं, तो आज नहीं तो कल आपका एक दूसरे से दूर होना लगभग तय है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप को दूर करना बेहद जरूरी है। आपको हर रोज थोड़ी देर अपने पार्टनर से बात करने का समय जरूर निकालना चाहिए।

ईगो को रिश्ते के बीच में लाना- ईगो की वजह से कई लोगों के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं। ईगो को रिश्ते के बीच में लाना आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको हमेशा अपने रिश्ते को आगे और ईगो को पीछे रखना पड़ेगा। रिलेशनशिप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए ईगो पर काबू पाना बेहद जरूरी है।

राई का पहाड़ बनाना- क्या आप अक्सर राई का पहाड़ बना देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा करना सही नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिश्ता लंबे समय तक तभी चल सकता है, जब दोनों पार्टनर्स एक दूसरे की कुछ बातों को इग्नोर कर थोड़े-बहुत समझौते करते हैं।

 

Latest Lifestyle News