बात-बात पर आता है गुस्सा तो आप Hormonal Imbalance के हैं शिकार, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
हार्मोनल चेंजेज औरतों के हेल्थ को लेकर कई राज उजागर करती है। खासकर औरतों के पीरियड्स, चाइल्ड बर्थ, मेनोपॉज के दौरान मूड काफी स्विंग होते हैं।

मक्का रुट
मक्का रुट सब्जी कई रोगों के इलाज के लिए उपयोगी है। कई रिसर्चर ने यह साबित किया है कि यह सब्जी काफी फायदेमंद है। साथ ही औरतों में ये फर्टिलिटी, यौन स्वास्थ को सुधारता है और राहत भी देता है। मक्का रूट आपके हार्मोन को संतुलित करती है। रिसर्चर के मुताबिक ये वजन कम करने में काफी मददगार है। नींद में परेशानी, डिप्रेशन, रात को पसीना आना ये सब लक्षण होते है जिससे राहत दिलाता है।
मक्का रूट में कई मिनरल्स होते है जैसे कि आयोडीन, जिन्क और कुछ फैटी एसिड मौजूद होते है जो यौन हार्मोन में सुधार लाते है। आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है जिसकी वजह से महिलाओं को बहुत कम उम्र में ही फर्टिलिटी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रिसर्च को शोधकर्ताओं ने जानवरों पर प्रयोग किया और उसमें पाया कि ये पिट्यूटरी ग्लैंड में ल्यूटीनाइजिंग हार्मोन को बढ़ाता है जो कि फर्टीलिटी और कई चीजों को नियंत्रित रखता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा 3 फैट्स, कॉन्जुगेटड लिनोलेक एसिड और गामा लिनोलेनिक एसिड जैसे कुछ फैट होते हैं जो शरीर के हार्मोन्स में बदलाव कर भूख को कम करते हैं और डाइटिंग करने में भी मददगार होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन हार्ट अटैक के जोखिम को भी कम करता है।