लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी बहुत बढ़ चुकी है और अभी आने वाले दो महीने भी सूरज का पारा नहीं उतरने वाला है। गर्मी और लू से बचना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिससे आप गर्मी में भी खुद को ठंडा महसूस करेंगे। सही खान-पान के इस्तेमाल से आप सूरज की गर्मी को मात दे सकते हैं। इस मौसम में आप कुछ ऐसे फूड को लें जिसकी तासीर ठंडी हो जो आपको अंदर से ठंडा रखते हैं।
हम आपको आज ऐसे खाने की लिस्ट बता रहे हैं जो आपको गर्मी में अंदर से ठंडा रखेगा और बीमारी से मुक्त रखेगा।
अंकुरित मूंग
अंकुरित मूंग एक ठंडा भोजन है। आप रात को मूंग भिगा दें, और उसे अंकुरित कर लें, इसके बाद आप इसमें नींबू, प्याज, टमाटर आदि मिलाकर चाट बना लें और खाएं। इससे आप गर्मी के दुष्प्रभाव से बच जाएंगे।
गर्मी वाले रसीले फल
प्रकृति ने हमें ऐसी चीजें प्रदान की हैं जो गर्मी के मौसम में ही मिलती हैं। आप गर्मी में तरबूज, खरबूजा, आम और कोकम आदि रसीले फल लें। चाहे जूस बनाकर पिएं या फिर ऐसे ही काटकर खाएं लेकिन खाएं जरूर।