विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह भरे हुए सिलेंडर से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAMVidyut jammwal
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करते हैं। इस बार विद्युत ने एक अनोखे तरीके से वर्कआउट किया है। विद्युत ने भरे हुए गैस सिलेंडर को उठाकर वर्कआउट किया है। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विद्युत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अब ये करके देखो। जिनको विश्वास नहीं होता है, यह एक भरा हुआ सिलेंडर है। आपका शरीर ट्रेन होने के लिए तैयार है बस आपका दिमाग ये नहीं जानता है। एक्सक्यूस देना बंद करें।
इस वीडियो में विद्युत जामवाल एक हाथ से भरा हुआ सिलेंडर इस तरह उठा रहे हैं मानो किसी छोटे से खिलौने से खेल रहे हों।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल आखिरी बार 'जंगली' फिल्म में नजर आए थे। अब वह जल्द ही 'कमांडो 3' में नजर आने वाले हैं।