वजन करना है कम तो ग्रीन टी नहीं Rose Tea शुरू करें पीना, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
जब भी आप वजन कम करने की सोचते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले आता जिम, कई घंटों तक वर्क आउट, डाइटिंग, ग्री टी। लेकिन अगर हम आपको कहें कि ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं आपको बस कुछ बातों की ख्याल रखने की जरूरत है तो आप क्या कहेंगे?

इम्यून सिस्टम भी करती है ठीक
रोज टी में विटामिन सी पाया जाता है। गले में खराश से लेकर कमजोर पाचनतंत्र को मजबूत करने में सबसे कारगर है रोज टी। दरअसल ये शरीर के पाचन तंत्रों को संतुलित करती है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का निदान होता है। गुलाब की चाय में कैलोरी न के बराबर होता है। दिन में दो बार इस चाय का सेवन करने से आपकी भूख नियंत्रित रहेगी।(बात-बात पर आता है गुस्सा तो आप Hormonal Imbalance के हैं शिकार, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें)
लिवर से जुड़ी बीमारी रहेगी दूर
जो लोग लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को मजबूत बनाते हैं। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप गुलाब की धोई हुई पंखुड़ियां को उबलते हुए पानी में तब तक पकाएं जब तक उसका रंग गाढ़ा न हो जाए। अब इसको कप में निकालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पीएं।(लगातार 7 दिन खाली पेट पिएं 1 गिलास भिंडी का पानी, पाएं इन गंभीर बीमारियों से छुटकारा)