तुला राशि - आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है ।आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें, जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं । आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा । कुत्ते को रोटी खिलाएं, काम में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि -आज आपका दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा । इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त होंगे । आज दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है । बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी । आज धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपको कारोबार में सफलता हासिल होगी।
Latest Lifestyle News