धर्म डेस्क: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है । इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र भी है। जो 27 नक्षत्रों में से 17वां नक्षत्र है। ये नक्षत्र शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अनुराधा नक्षत्र सफलता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यानि इस नक्षत्र में किया गया काम सफल होता है। अनुराधा नक्षत्र में यात्रा करना या फिर वाहन खरीदना शुभ होता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। आपको काफी अच्छा लगेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। आप पहले की अपेक्षा उन्हें ज्यादा समय देने की कोशिश करेंगे। मंदिर में साबुत उड़द की दाल दान करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
वृष राशि
आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत रहेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने सहयोग से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा।
ये भी पढ़ें- Lunar Eclipse 2019: 149 साल बाद बन रहा है चंद्रग्रहण के साथ गुरु पूर्णिमा का संयोग, इन राशियों की चमक जाएगी तकदीर
मिथुन राशि
आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा ले सकते हैं। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर करियर के किसी मामले पर बातचीत करेंगे। आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा। माता-पिता का साथ हमेशा बना रहेगा। अपने घर की दक्षिण दिशा में एक तेल का दीपक जलाएं, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क राशि
आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा होगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मॉर्निंग वॉक करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा|
ये भी पढ़ें- Sawan Month 2019: इस दिन से शुरु होगा सावन, इन शुभ योगों के साथ पड़ेगा पहला सोमवार