1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

14 जुलाई 2018: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, मिल सकता है जीवनसाथी

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:02 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद अमावस्या लग जायेगी, जो कि कल सुबह 08:18 तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

राशिफल 2018

धनु राशि - आज का दिन दोस्तों के साथ बीतेगा|  इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स को कोई पुरानी प्रॉपर्टी आज अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी नए बिजनेस से  जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज ज्यादा पानी पीएं.... घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।  चिड़ियों को दाना डालें, दिन अच्छा जाएगा।

मकर राशि - आज आपका दिन पहले से बहुत बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी| स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने की आवश्यकता है। रूपये-पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। जरूरतमंदों को खाने की वस्तु गिफ्ट करें, दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।(आज का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे अच्छा, राशिनुसार करें ये तो होगी हर मनोकामना पूर्ण)

Latest Lifestyle News