मिथुन राशि - आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे| आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं | आप जीवनसाथी की मदद करेंगे | जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे | इस राशि के कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं | नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा | अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है | आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा | गायत्री मंत्र का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे |
कर्क राशि - आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा | काम का बोझ अधिक होगा, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से
होगा | आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगा | जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं | कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए | कुछ निजी परेशानियों में आप उलझेंगे | माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा |