आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है, अतः इस दिन पंचमी तिथि वालों का, यानी उन लोगों का श्राद्ध कर्म किया जायेगा, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ हो। साथ ही जिनका देहांत अविवाहित अवस्था में, यानी कि शादी से पहले ही हो गया हो, उनका श्राद्ध भी इस दिन किया जायेगा। इस दिन श्राद्ध कर्म करने वाले व्यक्ति को विशेष प्रसाद के रूप में उत्तम लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गुरुवार को मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से सुबह 08:44 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। खुद के कामों का निपटारा करेंगे। किसी नए व्यक्ति से परिचित होंगे, उससे आपको जरुरी काम में पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। विदेश दौरे का योग बन रहा है। आज इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। भगवान शिव को जल चढ़ाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सभी दुःख दूर होंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News