21 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 05 बजकर 01 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन हम आपको शक्ति और ऊर्जा के स्वामी सूर्यदेव से जुड़े 12 मुखी रुद्राक्ष के बारे में बतायेंगे।

तुला राशि - आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे । कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है । आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए । परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे । उनके साथ मंदिर जाने की योजना बनायेंगे । आज कोई नया काम सिखने का मौका मिलेगा । भविष्य में आपको इससे फायदा होगा । कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा । गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।
वृश्चिक राशि - वालों आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे । परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी महसूस होगी । आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है । घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है । उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत होने की संभावना है । इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा । हनुमान चालीसा का पाठ करें, रिश्ते बेहतर होंगे ।