22 अप्रैल राशिफल: सोमवार का राशिफल, इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक हानि का सामना
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है । लेकिन तृतीया तिथि आज दोपहर पहले 11:25 तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। साथ ही एक महत्वपूर्ण बात और आपको बता दूं – आज देर रात 01 बजकर 5 मिनट पर वक्री गुरु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त तक वृश्चिक राशि में ही वक्री होकर रहेंगे ।

तुला राशि - आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है । इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है । आज आपका कोई काम बनते-बनते रूक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा । आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए । स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा । बेहतर होगा कि जंक फूड खाना अवॉयड करें। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपको काम के उचित अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि - वालों आज ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है । कुछ लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे । इस राशि के वेब डिजायनर्स के लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा । किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा । आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है । आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है । आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे । मंदिर में इत्र दान करें, मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे ।