1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 जुलाई राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगी बिजनेस में अपार सफलता

26 जुलाई राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगी बिजनेस में अपार सफलता

श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही भरणी नक्षत्र है जो शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 july

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा। आपको दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करनी चाहिए, सफलता मिल सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News