27 अप्रैल राशिफल: शनिवार का दिन, इन राशियों को अचानक करना पड़ता सकता है आर्थिक स्थिति का सामना
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज शीतलाष्टमी व्रत है। साथ ही आज के दिन कालाष्टमी भी है। अतः आज के दिन माता शीतला और काल भैरव की उपासना की जायेगी। साथ ही आपको बता दूं कि आज रात 02 बजकर 12 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और आज रात 02 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा।

तुला राशि - आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे । लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है । आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए । किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से भी आपको बचना चाहिए ।आज किसी पारिवारिक काम की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे आपको थोड़ी थकान महसूस होगी । आसपास के लोगों से ज्यादा मदद की उम्मीद रखना आपके लिये ठीक नहीं है। माता शीतला को प्रणाम करें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा औऱ आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। Silver, 9
वृश्चिक राशि - वालों आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है । सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे । इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है । कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे । परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा । जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे । काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे । गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा ।