नई दिल्ली: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर सूर्यदेव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 मई को रात 12 बजकर 08 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आपको बता दूं कि लगभग 15 दिनों के अंतराल पर सूर्यदेव के विभिन्न नक्षत्रों में इस गोचर से अन्य नक्षत्रों और नामाक्षर वाले लोगों पर सीधा-सीधा असर पड़ता है। अतः 11 मई तक सूर्यदेव के भरणी नक्षत्र में गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामाक्षर वाले लोगों पर क्या असर होगा और उस स्थिति में शुभ फल पाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।
मेष राशि - आज आपको किसी अपने से पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके सामने आयेंगे। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। अचानक आपको अच्छा खासा फायदा भी हो सकता है। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। छोटे बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में खेलने जायेंगे। मंदिर में गुड़ दान करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।
वृष राशि - आज परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप तंदरुस्त बने रहेंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी काम के लिए दोस्तों से बेहतर सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। पक्षियों को बाजरा खिलाएं, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि - आज कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई नॉबल पढ़ने का मन बना सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कर्क राशि - आज आप दोस्तों के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नया काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कोई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं। आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना कम रहेगी। विष्णु जी को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।