29 अप्रैल राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा लेकिन तुला और वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है । साथ ही आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 08 बजकर 15 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 04 बजकर 28 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा।

तुला राशि - आज ऑफिस में किसी मामले को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है । आपको उन विवादों से बचकर रहना चाहिए । कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा । समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद से पीछे हट सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामनों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी ।
वृश्चिक राशि - आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे । आज अचानक आपको धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के लॉ स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है । आपकी मेहनत रंग लायेगी । आज आप दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान करेंगे । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा । आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा । उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी । शिव जी को प्रणाम करें, कारोबार में वृद्धि होगी ।