1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 अक्टूबर राशिफल: पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहा है राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

31 अक्टूबर राशिफल: पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहा है राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है, लेकिन सप्तमी तिथि आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी लग जायेगी। इसके साथ ही पुष्य नत्रक्ष के साथ राजयोग बन रहा है। जिससे हर राशि के जातकों की किस्मत साथ देगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 October 2018

धनु राशि
आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप सभी समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं। किसी जरूरी कामकाज से यात्रा पर जायेंगे, यात्रा लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।  मंदिर में फल दान करें, काम आसानी से पूरे होंगे।

मकर राशि
आज मन अस्थिर होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती है। आज हर काम अपनी इच्छानुसार होने में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। काम के लिये थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आज बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। गुस्से में आकर कोई उत्तर देने से बचें। गाय को चारा खिलाएं, घर में सुख शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News