6 मई राशिफल: इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04:37 तक कृतिका नक्षत्र और रात 01:13 तक शोभन योग रहेगा। इसके अलावा आपको बता दूं कि कल सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 22 जून को रात 11 बजकर 23 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

तुला राशि - आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे । आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा । आपको साथ काम करनेवालों से सहयोग नहीं मिल पायेगा । आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा । आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे । आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है । बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए । माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा ।
वृश्चिक राशि - आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी । ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे । शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा । माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे । आपका प्लान सफल रहेगा । मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा । काम में सफलता मिलेगी । कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा । शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा ।