नई दिल्ली: वर्ष 2019 आ गया है। आज नये साल का पहला दिन है। ये नया साल आपके लिये कैसा रहने वाला है, इसके बारे में राशिवार तो हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं, लेकिन अलग-अलग समय पर जन्मे लोगों के लिये साल 2019 कैसा रहने वाला है। इस नये साल में आपके करियर, लव लाइफ और सेहत में क्या बदलाव आने वाला है। किसके साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी और कौन आपके करियर में मदद करेगा, साथ ही क्या है इस साल आपकी सेहत का राज, आपके
जन्म के समय के अनुसार, आज हम इसकी विस्तार से चर्चा करेंगे।
सबसे पहले तो मैं आपको इस नये साल की कुछ खास बातें बता दूं -हर साल अपने साथ कुछ न कुछ नया लेकर आता है। साल 2019 भी आपके लिये बहुत कुछ नया लेकर आया है। आपको बता दूं कि इस नये साल का संबंध भगवान विष्णु के वराह अवतार से है। यह साल जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला है। विशेषकर कि इस साल में आपको पैसा कमाने और इंवेस्ट करने के बहुत से मौके मिलेंगे। साथ ही साल 2019 पूरी तरह दोस्ती और प्यार से भरा हुआ है। इस साल नई दोस्ती करने के लिये, किसी को प्रप्रोज़ करने के लिये या शादी के लिये भी बहुत ही शुभ समय है।
साल 2019 से जुड़ी कुछ खास बातें, अब चर्चा करेंगे अलग-अलग समय पर जन्मे लोगों के करियर, लव लाइफ और सेहत के बारे में..... साथ ही इस नये साल में चीज़ों को बेहतर तरीके से अप्रोच करने के लिये और किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकालने के लिये आपको कौन-से खास उपाय करने चाहिए या किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए, फिलहाल हम इसकी चर्चा करेंगे
आपके लिये साल 2019 उत्साह से भरा रहेगा। इस साल आपके लिये सबसे महत्वपूर्ण विषय है - किसी से अच्छे रिलेशनशिप बनाना या पार्टनरशिप करना। अगर आप बुजुर्ग हैं, तो यंग जनरेशन के साथ कदम मिलाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा नये साल में क्या कहता है आपका करियर, फिलहाल इसकी चर्चा करेंगे।
प्रोफेशनल रूप से ये साल आपके लिये बहुत ही रोचक रहने वाला है। आपको करियर में अपने पिता या पिता जैसे लोगों से, साथ ही किसी घर की बड़ी संतान से लाभ मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को पुरजोर तरीके से निर्धारित करेंगे और उनमें सफलता भी पायेंगे। आप इस साल खुद से कॉम्पिटिशन करने के मूड में रहेंगे, लेकिन सब कुछ अच्छा करने के चक्कर में आपको कुछ परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। हालांकि आखिरी रिजल्ट के रूप में आपको बेहतर परिणाम ही मिलेंगे। अगर आप म्यूजिक या कला के किसी अन्य क्षेत्र से जुड़े
हुए हैं, तो आपके लिये ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है।
अब बात आपकी लव लाइफ की नये साल के शुरुआती तीन महीने जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। इसके लिये समाधान भी आपको खुद ही ढूंढने पड़ेंगे। संतान सुख के लिये आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। साल के मध्य तक स्थिति ठीक हो सकती है। आप अपने व्यक्तित्व से पार्टनर को मनाने में सफल हो सकते हैं। आपको कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है, तो दोपहर 1 से 3 और रात 9 से 11 के बीच जन्मे लोग शादी के लिये आपके अच्छे पार्टनर बन सकते हैं, जबकि शाम 5 से 7 और सितम्बर के महीने में जन्मे लोगों से आपको रिश्ता करने से बचना चाहिए।