1 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। लिहाजा श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। इस दिन व्रत रखकर देवी दुर्गा की उपासना करने से जातक के पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी । साथ ही वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी बगलामुखी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है । लिहाजा बगलामुखी जयंती भी है। इसके अलावा इन्हें पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है।
देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में आश्लेषा नौवां नक्षत्र है । इसके अलावा आश्लेषा नक्षत्र की राशि कर्क है और इसका संबंध नागकेसर के पेड़ से बताया गया है। इसके आलावा देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य का अर्थ होता है- पोषण करने वाला। पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है। इसी बीच शाम 6 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी।
मेष राशि - आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा| लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहाने वाला है। मस्तक पर केसर का तिलक लगायें, समस्त समस्याओं का समाधान निकलेगा।
वृष राशि - घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कहीं से शुभसमाचार मिलगे से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। इस राशि के मेडिकल से सम्बंधित व्यवसाय करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बितेगा।
मिथुन राशि - आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कारोबार की गति धीमी होने से आप थोडा परेशान होंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों को सहयोगी से फ़ोन पर मदद मिलेगी। भाई से रिश्ते में सुधार होगा। शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि - मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। आज परिवार में बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पूरे दिन सफलता मिलती रहेगी।