वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन माता सीता का अवतरण हुआ था। महाराजा जनक की पुत्री होने के कारण इन्हें जानकी भी कहा जाता है । दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। जैसा कि इसका नाम है वृद्धि । इस योग में किये गए कार्य में वृद्धि ही होती है । साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 11 बजकर 40 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में मघा दसवां नक्षत्र माना जाता हैं । मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जबकि इसके अधिपति देवता पितरों को माना जाता है। इसके अलावा मघा नक्षत्र का संबंध बरगद के पेड़ से बताया गया है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ नाया सिखने को मिलेगा । मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। भाई-बहन आपकी पूरी मदद करेंगे । जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी । खर्चो पर नियंत्रण रखें । पहले किया हुआ निवेश आज आपके काम आयेगा । आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। लव मेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। हनुमान चालिसा का पाठ करें, स्वास्थ अच्छा रहेगा ।
मई कैलेंडर: इस माह बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती, वट अमास्या व्रत सहित पड़ रहे है कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
वृष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है । इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को फायदा होगा। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। माता-पिता का आशीर्वाद ले, आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी ।
वास्तु शास्त्र: सिग्नेचर करते समय इस जगह लगा दे बिंदु, आर्थिक स्थिति हो जाएगी ठीक
मिथुन राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो कोराना की परिस्थिति ठिक होने तक रूक जायें । जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा । घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में भाई-बहन का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शनि स्त्रोत का पाठ करें, हानि के कुप्रभाव से बचे रहेंगे।
कर्क राशि
आज आपका दिन खास रहेगा । आज घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। बच्चों के साथ समय बितेगा, साथ ही आप उनके साथ गेम खेंलेंगे । इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, बेहतर होगा पढ़ाई में मन लगायें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज मुनाफा होगा। लवमेटस एक दुसरे को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, अर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी । जिसे आप धैर्य के साथ पूरा करने में सफल होंगे। आज समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज छोटी बहन के साथ कुछ बाते शेयर करेंगे, जिससें रिश्ते मजबूत बनेंगे । किसी टॉपिक को समझाने के लिए फ़ोन द्वारा अपने सहपाठी की मदद लेंगे। घर के मंदिर में सरसो के तेल का दिपक जलायें, परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।