वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जायेगी। जब अमावस्या दो दिनों की होती है, तो पहले दिन श्राद्ध आदि की अमावस्या मनायी जाती है और अगले दिन स्नान-दान की अमावस्या मनायी जाती है । फ़िलहाल बुधवार को श्राद्ध आदि की अमावस्या मनायी जायेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए । इसके साथ ही रात 10 बजकर 17 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। इस योग में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए और ना कोई नया काम की शुरुआत करना चाहिए। इस योग में किये गये कार्यों का शुभ फल नहीं मिलता है। साथ ही दोपहर 1 बजकर 18 मिनट रेवती नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र में विद्या आरंभ करना, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर पंचक समाप्त हो जायेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आप किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कर रहे है तो इस विषय से जुडें लोगों से जरूर सलाह लें ले। इस राशि के छात्रों की किसी सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्याएं सॉल्व हो जायेंगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा रखने से मिलता है विशेष लाभ
वृष राशि
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। तली भुनी चीजे अवॉयड करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
वास्तु टिप्स: उत्तर-पूर्व दिशा की फर्श में कराएं लाल रंग, बिजनेस में होगी तेजी से बढ़ोत्तरी
मिथुन राशि
आज आपको किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लेकिन कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगे। आज सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, समस्त समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आयेंगी। लेकिन माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। घर पर ही भगवान को फल का भोग लगायें, व्यापार में तरक्की होगी।