3 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी | उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी | दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा | किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से इस योग में सफलता मिलती है । साथ ही रात 11 बजकर 43 मिनट तक रवि योग रहेगा |
रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न करने से सफलता मिलती है | इसके अलावा रात 9 बजकर 43 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा । इस नक्षत्र की राशि सिंह है, जबकि इसके स्वामी शुक्राचार्य हैं । साथ ही ढाक, जिसे पलाश भी कहते हैं, उसके साथ पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संबंध बताया गया है।
मेष राशि - किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे | आपका काम जल्दी पूरा होगा | आप आपके तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा | किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी | आप अपना समय कोई पुस्तक पढ़ कर बितायेंगे | परिवार वालों के साथ घर पर ही कोई मूवी देखेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी | तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें, घरेलू कलेश समाप्त होंगे ।
वृष राशि - आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे । रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी | किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा | कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे | अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है | ऑफिस के सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मदद लेंगे | लवमेटस अपनी शादी की बात घर पर करेंगे | जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होता रहेगा | अपने गुरु का ध्यान करके प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी |
मिथुन राशि - आप घर पर ही ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे | दिनभर के काम से आपको शाम को थकान महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे | आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए | साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए | इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा | माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं, आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा |
कर्क राशि - आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें । बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए । अनावश्यक बाहर निकालने से बचे | आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी | परीक्षा के परिणाम विद्यार्थियों के फेवर में आयेगा | लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | चन्दन का तिलक लगायें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा |