वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरूवार का दिन है। सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही गंगा सप्तमी है। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मध्याह्न के समय मां गंगा का विशेष रूप से पूजन करने का विधान है। वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी को निम्ब सप्तमी का भी खास महत्व है। देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य योग रहेगा। इसके आलावा देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसी बीच शाम 6 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।
मेष राशि
आज परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से फ़ोन पर सलाह लेंगे। आज आपकी सेहत तंदरुस्त बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही उनके नज़रों में आपका मान-सम्मान और बढेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा। भगवान श्रीहरी के मंत्र- ॐ विष्णवे नम: का 11 बार जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
घर के मुख्य द्वार पर रखें लॉफिंग बुद्धा, आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
वृष राशि
आज आपको किसी अपने से पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव मिलेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आज आप सफल रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। नई जगह निवेश करना चाह रहे है तो थोड़ा रूक जाय़े। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। छोटे बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वास्तु टिप्स: गलत दिशा में बना स्टोर रूम पिता-पुत्र के रिश्ते में डालता है खटास
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आयेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर रहे, अनबन होने की संभावना कम रहेगी। बच्चें आज घर पर ही खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है। भगवान शिव को प्रणाम करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
आज पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई बुक पढ़कर अपना समय बिताएंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, बेहतर होगा अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं। अपने ईष्ट देव का ध्यान करें, जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
आज आपका कोई खास काम समय पर पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। घर पर परिवार के साथ समय बितेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज सीनियर्स से फ़ोन पर मदद मिलेगी। परिवार वालों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।