आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है । पूर्णिमा तिथि शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी । उसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। वैशाख मास की पूर्णिमा है । इसके अलावा दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। स्वाती का अर्थ होता है- स्वतः आचरण करने वाला । वहीं अगर विशाखा नक्षत्र की बात करें तो नक्षत्रों में विशाखा 16वां नक्षत्र है । विशाखा का अर्थ होता है विभाजित या एक से अधिक शाखाओं वाला । इसके आलावा शाम 4 बजकर 40 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा । कोई नया या शुभ कार्य करना इस योग में अवॉयड करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।
मेष राशि
आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। करियर में तरक्की होने के योग बन रहें है। विद्यार्थियों को इस समय की हुई मेहनत का सकारात्मक फल आगे चलकर अवश्य मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने काम के प्रति एकाग्र रहें, किसी काम को करते वक्त जल्दबाजी ना करें। व्यापारी वर्ग के लोग अपने कारोबार को लेकर आज नयी योजनाओं कीरूप रेखा तैयार करेंगे।
वृष राशि
आज अपने कार्यों को नये तरीके से करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी सकारात्मक सोच से सबको प्रभावित करेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग का काम करते है, वो आज फ़ोन पर कोई बडी डील फाइनल कर सकते है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूत करने का प्लान बनायेंगे। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। लेकिन अपना काम खुद करें तो अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहें लोगों का मन अपने पदोन्नति की खबर सुनकर प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन सामंजस्य बनेगा। साथ ही एक दुसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की राय काम आयेगी। अपने बिजनेस को नयी गति देने के लिए, किसी खास दोस्त से सलाह लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रतिदिन व्यायाम करें, छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्यायें स्वतः ही दूर हो जायेगी। आज आपका विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें परस्त कर देंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं। घरेलू कार्यों को पूरा करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।