नई दिल्ली: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज पुत्रदा एकादशी है। जो आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। श्रावण शुक्ल एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी के व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है। सिर्फ संतान प्राप्ति ही नहीं बल्कि अपनी संतान की सुख समृद्धि, खुशहाली और कल्याण के लिए भी ये व्रत किया जाता है। वहीं आज मूल नक्षत्र है जो रात 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सत्ताइस नक्षत्रों में से मूल नक्षत्र उन्नीसवां है। जिसका अर्थ है केंद्रीय बिंदु। मूल नक्षत्र का स्वामी केतु है। तो आज पुत्रदा एकादशी पर आप भगवान विष्णु की कृपा कैसे प्राप्त कर सकते हैं, अपनी संतान की खुशहाली, सुख समृद्धि और दाम्प्त्य संबंधों में मजबूती के लिए क्या कुछ खास उपाय कर सकते हैं, आज हम इन सब की चर्चा करेंगे....
मेष राशि - आज आपको घर की नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है ।आज आपका कोई मित्र अपने घर पर डिनर के लिए बुला सकता है, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी ।व्यापारी वर्ग को आज फायदा हो सकता है । आर्थिक रूप से आपको सफलता मिल सकती है ।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा ।उनका पढ़ाई में मन लगेगा ।कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा।आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, काम में सफलता मिलेगी ।
वृष राशि - आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा ।बढ़े हुए आत्मविश्वास से आप सभी कामों में सफलता हासिल कर पायेंगे ।किसी मित्र की सहायता भी आपको मिल सकती है। आपका जरूरी काम जल्द ही बन जायेगा ।ऑफिस में काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे ।इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे ।बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ हो सकता है ।शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे ।जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है ।चिड़ियों को दाना डालें , लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।
Latest Lifestyle News