A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 अक्टूबर राशिफल: इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए शुभ होगा आज का दिन, करें गणेश जी का ध्यान, पूरे होंगे काम

5 अक्टूबर राशिफल: इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए शुभ होगा आज का दिन, करें गणेश जी का ध्यान, पूरे होंगे काम

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज इन्दिरा एकादशी है। आज के दिन एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा।

राशिफल 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन सुकून देने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स को जॉब से रिलेटेड किसी विदेशी कंपनी से कॉल आ सकती है, इस मौके को हाथ से ना जाने दें। परिवार से जुड़ा कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं, किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी| छोटी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बनेंगे।

कर्क राशि - आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। आप अपना समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, आपको मानसिक शांति मिलेगी। 
आज कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं। हनुमान चालीसा
का पाठ करें, बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे। 

Latest Lifestyle News