भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र है जो दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ आज सिद्धि योग भी है जो दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि इस योग में शुरू किया गया कार्य जरूर सिद्ध यानि सफल होता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका राशिनुसार शनिवार का दिन।
मेष राशि
शनिवार को अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर साफ दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात साफ ढ़ंग से रखने में सफल होंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष राशि
आपको उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्त होगा। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लायेगी। आपको छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा।गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा|
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News