कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। काम में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिलेगा| स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपका मन पुराने मित्र से मिलने को कर सकता है। हो सकता है कि दोस्त से फोन पर ही बात हो जाये। इससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज नया मोबाइल फ़ोन खरीदने की सोच सकते हैं। क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखें। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका मन खुश रहेगा।
Latest Lifestyle News