वृषभ राशि (taurus) का वार्षिक राशिफल: वृष (taurus ) राशिफल वाले लोगों के लिए नए साल 2018 (Happy New Year 2018) चुनौतियों भरा रहने वाले है। आपको अपने आपको इस वर्ष साबित करना होगा। दरअसल वर्ष का आरंभ कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र जो कि वर्ष राशि स्वामी भी हैं, आपकी राशि से छठे स्थान में विराजमान हैं। छठे घर में चंद्रमा व शुक्र की युति भी है। कुल मिलाकर ग्रहों का यह योग संकेत कर रहा है कि प्रतिद्वंदी आपके लिये इस वर्ष चुनौतियां पेश करने वाले हैं।
विशेषकर व्यवसायी जातकों के लिये मार्किट में प्रतियोगिता वाला माहौल रहेगा। आपके लिये सलाह है कि अपनी इच्छाशक्ति दृढ़ रखें व हर परिस्थिति के लिये अपने आपको मानसिक तौर पर तैयार रखें ताकि समय आने पर आप पूरे मनोबल के साथ हालातों का मुकाबला कर सकें। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है जिससे आपके कामकाज में बाधाएं भी खड़ी हो सकती हैं। इससे बचें तो बेहतर है। (मेष राशिफल 2019: आचार्य इंदु प्रकाश से जानें कैसा रहेगा साल 2019 में आपका भाग्य?)
वर्ष के अंतिम दिनों में गुरु पुन: शनि के साथ अष्टम भाव में आ जायेंगें। शनि व गुरु की अष्टम में युति आपको किसी कानूनी पचड़े में डाल सकती है। अपने कामकाज पर नज़र रखें। विशेषकर कानूनी कागजात सावधानी से पढ़ें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न बरतें। प्रयास करें कि आपकी वजह से कोई हर्ट न हो। अंतिम दिनों में मंगल भी सप्तम भाव में चले जायेंगें जो कि आपके लिये एक हैप्पी इयर एंडिंग के संकेत कर रहे हैं।
वृष राशि वालों का साल 2019 में करियर
वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2019 नई सौगात लेकर आया है। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े जातकों को अच्छा फ़ायदा होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस वर्ष आपको पदोन्नति और वेतन वृद्धि की सौगात मिल सकती है। अपने हुनर और रचनात्मक कार्यों से विरोधियों को पछाड़ने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस वर्ष अधिक लाभ मिल सकता है। आपको करियर के लिये किसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है।