कुंभ (Auqarius) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: कुंभ (Auqarius) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) खुशियां लेकर आने वाला है। धन लाभ तो आपको इस साल मिलेगा ही साथ ही जो जातक अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं, खरीदना चाहते हैं उनके लिये यह साल इच्छाएं पूरी करने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि न्यू इयर 2019 की शुरुआत में आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में सूर्य के साथ बैठे हैं।
ग्यारहवें स्थान को लाभ घर भी कहा जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह वर्ष आपके लिये काफी लाभदायक रहेगा। पिछले सालों में आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है तो इस साल उस इन्वेस्टमेंट से प्रोफिट आपको मिल सकता है। यदि अभी तक आपके पास खुद की गाड़ी नहीं है तो इस साल इस काम को प्राथमिकता पर लेकर एक गाड़ी खरीदने का विचार भी बना सकते हैं। हालांकि मंगल का आपकी राशि से दूसरे स्थान में होना आपके लिये बच्चों से संबंधी चिंताएं बढ़ाने वाला रह सकता है।
जो जातक विवाहित हैं पर अभी तक उनके आंगन में किलकारी नहीं गूंजी है तो इस वर्ष उनकी चिंताएं बनी रह सकती हैं। जिन विवाहित जातकों के बच्चे हैं वे उनके पालन-पोषण, उनकी सेहत या शिक्षा को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं। इस पूरे वर्ष ग्रहों की चाल में जो फेरबदल हो रहा है उनका असर भी समय-समय पर आपकी राशि पर पड़ने वाला है। कुछ मुख्य प्रभाव इस प्रकार रहेंगें।
Kumbh Varshik Rashifal 2019
कुंभ राशि वालों का साल 2019 में करियर
कुंभ राशि वालों इस साल समय आपके करियर के लिये बेहतरीन रहने वाला है। इस साल आपकी सैलरी और पद, दोनों में उन्नति के संकेत हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता जरूर मिलेगी। मनचाही कम्पनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जायेगी। कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व बनाये रखेंगे। छोटे उद्यमियों के लिये भी साल अच्छा रहने वाला है। अगर आप आर्किटेक्ट हैं, तो आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। साथ ही आर्ट्स, मीडिया और प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिशें सफल होंगी।
Kumbh Varshik Rashifal 2019