Makar Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मकर राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य?
मकर (Capricorn) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) मिला जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्ष के आरंभ के समय में आपकी राशि से 12वें स्थान में मौजूद हैं।

मकर राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य जीवन
वैवाहिक जीवन और प्रेम-संबंध, दोनों के लिए यह साल ठीक-ठाक रहने वाला है। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है, लेकिन बशर्ते आपको अपने गुस्से पर काबू पाना होगा। गुस्सा और लापरवाही आपके रिश्ते में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की पूरी बात सुने बगैर रिएक्ट करने से बचना चाहिए। मिस अंडरस्टैंडिंग हो सकती है। हर पल में प्यार ढूंढने की कोशिश करें और अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, सब अच्छा होगा।