वृश्चिक(Scorpio) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: वृश्चिक(Scorpio) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) खुशियां लेकर आ रहा है। 2019 में आप कुछ नया सीखेगें और कुछ नया करेंगें भी ऐसे योग इस वर्ष की शुरुआत में ग्रह आपके लिए बना रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि साल की शुरुआत में आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान हैं।
स्वयं वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं जिसके संकेत हैं कि आप अपनी संचार कुशलता, अपनी बुद्धिमता, अपने विवेक से समाज में एक नया स्थान हासिल करेंगें। प्रसिद्धि प्राप्त करेंगें। हालांकि एस्ट्रोयोगी यह भी देख रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को 2019 में अहंकार की भावना से बचना चाहिए पंचम मंगल आपको अंहकारी, अति आत्मविश्वासी बना सकते हैं। सचेत रहें। धैर्य, संयम व विवेक के बूते हर क्षेत्र में विजय प्राप्त की जा सकती है।
अगस्त माह के दूसरे सप्ताह के मध्य में बृहस्पति मार्गी आपकी ही राशि में मार्गी होंगे। यह आपके लिये अनुकूल समय के संकेत कर रहे हैं। विशेषकर विद्यार्थियों के लिये सौभाग्यशाली समय रह सकता है। प्रोफेशनल कोर्स करने के इच्छुक जातकों को मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। छात्रवृति की अपेक्षा रखने वाले जातकों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर माह के उतर्राध में शनि भी मार्गी हो जायेंगें। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि आपके लिए इस साल की एंडिंग थोड़ी संघर्षमयी रह सकती है लेकिन अपनों के साथ से उनके सहयोग से आप इसे हैप्पी एंडिंग बना सकते हैं।
Vrishchik Varshik Rashifal 2019:
वृश्चिक राशि वालो का साल 2019 में करियर
करियर के मामले में इस साल आपको कई सुनहरे मौके मिलेंगे | आपकी मेहनत रंग लायेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है | अगर किसी बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस साल अपने बड़ों की मदद से आप निवेश कर सकते हैं | समय आपके अनुकूल है, आपको सफलता अवश्य मिलेगी | ब्यूटीपार्लर और इंपोर्ट-एक्स्पोर्ट का काम करने वाले लोगों के लिए वर्ष 2019 अधिक फायदेमंद हो सकता है | आपको कोई उच्च पद मिलने की संभावना है |
Vrishchik Varshik Rashifal 2019: