कन्या (Virgo) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: कन्या(Virgo) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) कुछ खास होगा। इस साल अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई सीढ़ियों पर आप इस साल चढ़ सकते हैं। दरअसल आपकी राशि के स्वामी वर्ष 2019 के आरंभ में आपकी राशि से तीसरे स्थान में गुरु के साथ युति बनाए हुए हैं जो कि यह संकेत कर रहे हैं कि आपमें इस वर्ष एक गज़ब की ऊर्जा, गज़ब का उत्साह रहने वाला है। जिससे आपका पराक्रम भी अच्छा रहेगा। इसी कारण आप सफलता भी प्राप्त करेंगें।
हालांकि एस्ट्रयोगी वार्षिक राशिफल 2019 में आपके लिये यह भी संकेत कर रहे हैं कि आपकी कामयाबी के साथ-साथ आपसे ईर्ष्या रखने वाले, आपके विरोधियों की संख्या भी बढ़ सकती है। राशि स्वामी डिग्री अनुसार इस समय थोड़े कमजोर हैं जिससे हो सकता है आपको निर्णय लेने में किसी मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़े। घर के बड़े बुजूर्गों, अपने दोस्तों, अपने पार्टनर या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
कुल मिलाकर देख रहे हैं कि वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष आपके लिये सफलता तो लेकर आयेगा लेकिन साथ ही समय समय पर आपके लिये चुनौतियां भी लेकर आयेगा। वर्ष की एंडिंग हो सकता है आपके लिये आपकी अपेक्षानुसार हो फिर भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है जो आपको मिला है जो आपने हासिल किया है उस पर नज़र डालेंगें तो आपको निराश होने की कोई वज़ह भी नहीं मिलेगी।
Kanya Varshik Rashifal 2019
कन्या राशि वालो का साल 2019 में करियर
करियर के मामले में कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2019 बहुत ही फेबरेबल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अप्रतिम लाभ मिल सकते हैं। नये साल की शुरुआत में ही आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं, तो अच्छी सैलरी के साथ पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं। प्रिटिंग और कपड़ा व्यापार से संबंधित लोगों को साल के अंत तक अच्छा लाभ होगा।
Kanya Varshik Rashifal 2019