मिथुन राशि
आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने का कोई नया रास्ता अपनाएंगे, जिससे आपका व्यापार और बढ़ेगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम पर जाते वक्त घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पुरे दिन सफलता मिलाती रहेगी।
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे- धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आज आप प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे, जिसमे आपको घर वालों का सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद की सहायता करें, जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News