तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, मनचाही सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन छात्रों के लिए शानदार है। आज मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। बिजनेसमैन को आज के दिन खुद में बदलाव लाने होंगे। मार्केट के डिमांड को देखते हुए सप्लाई में बढ़ोतरी करनी होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। खट्टे फलों को खाने से बचें। महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे । सूर्य देवता की पूजा करें, दिन अच्छा गुजरेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में
Latest Lifestyle News