A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 सितंबर राशिफल 2018: इस राशियों के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन होगा अच्छा, खाने के साथ खाएं सलाद

2 सितंबर राशिफल 2018: इस राशियों के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन होगा अच्छा, खाने के साथ खाएं सलाद

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

<p>राशिफल 2018</p>- India TV Hindi
राशिफल 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।आज खाली बैठने के बजाय खुद को किसी रचनात्मक काम में लगा सकते हैं, आपको सफलता जरूर मिलेगी ।आज आपके आकर्षक व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं ।इस राशि के छात्र कोई बेहतरीन किताब पढ़कर अपनी विचारधारा को और स्थिर कर सकते हैं ।लवमेट किसी मंदिर में दर्शन के लिये जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी ।मां दुर्गा को प्रणाम करें, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

वृष राशि - आज आप किसी काम को आसानी से पूरा कर लेंगे ।आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा ।इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा है, किसी बड़े इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं ।आज किसी पार्टी में जाने का योग बन रहा है, जहां पर किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है ।खाने के साथ सलाद जरूर खाएं, सेहत अच्छी रहेगी ।किसी कन्या को कपड़े गिफ्ट करके उसका आशीर्वाद लें, कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे ।

Latest Lifestyle News