A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 मार्च 2018: अनुराधा नक्षत्र के साथ 2 शुभ योग, होगा बिजनेस और नौकरी में लाभ ही लाभ

राशिफल 8 मार्च 2018: अनुराधा नक्षत्र के साथ 2 शुभ योग, होगा बिजनेस और नौकरी में लाभ ही लाभ

अनुराधा नक्षत्र के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। गुरुवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग और सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 8 march thursday 2018

कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप खुद से काम करने पर विचार करेंगे तो फायदा होगा। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, आपको किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़े है उन्हें क्लास में टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट आज वाद विवाद में ना पड़ें वरना छोटी सी बात ब़डे विवाद का कारण बन सकती है। चन्दन का तिलक लगाएं, आपका जीवन सुखमय बना रहेगा।

Latest Lifestyle News