साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अप्रैल: इस सप्ताह एक साथ 2 ग्रह कर रहे है राशिपरविर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर
इस सप्ताह आपके लिये अपने काम पर ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इस एक कारण हड़बड़ी दिखाना भी हो सकता है। संभव है कि आप इस सप्ताह किसी जल्दबाजी में रहें लेकिन याद रखें फसल समय आने पर ही पक कर तैयार होती है। इसलिये आप भी अपने काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें अपेक्षानुसार परिणाम भी समय आने पर आपको जरुर मिलेगा।

तुला राशि: कैरियर के लिहाज से इस सप्ताह आपको कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया यह फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल भी आपको पदोन्नति के रुप में आपको मिल सकता है। रोमांस में भी आप के लिए बहुत कुछ खास होने की उम्मीद की जा सकती है, नए-नए आश्चर्यो से आपका प्रेम जीवन भरा रहने के आसार हैं। हो सकता है कुछ जातक आर्थिक रुप से थोड़े मुश्किलात से गुजर रहे हों, इस सप्ताह आपकी यह गाड़ी भी पटरी पर लौट आने की उम्मीद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: सफलता कई बार व्यक्ति में अंहकार ले आती है आपको इस सप्ताह इससे बचने की जरुरत है। समय आपके लिये बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। आपके कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने के आसार हैं। अपने क्षेत्र में आप एक सितारे की भांति चमक उठें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है लेकिन यह तभी संभव हो सकेगा जब आप हाथ आये अवसर को भुना सकेंगें। अति आत्मविश्वास से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी जातक बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें सफलता आपसे कुछ कदम की दूरी पर हो सकती है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है।