साप्ताहिक राशिफल 29 अप्रैल से 5 मई: महीने का अंतिम सप्ताह कुछ तरह है गुजरेगा, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा खास
इस सप्ताह सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार है। किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है। आप अपने मित्रों के साथ काफी बेहतर महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि: यदि पिछले कुछ दिनों से आपके साथी के साथ मनमुटाव चल रहा है या फिर पारिवारिक मसले उलझे हुए हैं जिन्हें लेकर आप काफी परेशान हैं तो इस सप्ताह आपको इन परेशानियों से निजात मिल सकती है। कही-सुनी बातों पर बिल्कुल भी यकीन न करें और अपने विवेक से परिस्थितियों को समझकर ही उनका हल ढूंढने का प्रयत्न करें। व्यावसायिक रुप से आपको कई अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल से असंतुष्ट जातकों को नये और बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ साथी को घुमाने का भी यह सुनहरा मौका आपके लिये हो सकता है। आर्थिक रुप अपनी फिजूल खर्चीं पर लगाम लगाने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि: पिछले कुछ समय से आपके जीवन में जो घटनाएं घट रहीं हैं यह समय उनका विश्लेषण करने के लिये बेहतर है। आपके जीवन के लगभग हर पहलु में इस सप्ताह सुधार होने की संभावना है। इस सप्ताह आप पर कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है ऐसे में आपका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है इसलिये व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिये चुनौति हो सकता है लेकिन थोड़ी अतिरिक्त मेहनत कर आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी बेहतर होने की संभावना है, साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। सप्ताहांत पर कोई अच्छा सा उपहार भेंट कर आप अपने साथी के चेहरे पर आश्चर्यात्मक हंसी ला सकते हैं।