क्या आपको भी झाग वाली चाय पीना पसंद नहीं है? अगर हां, तो आज हम आपको चाय बनाने के ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे चाय में ज्यादा झाग न बन पाएं और चाय का स्वाद भी बढ़ जाएगा। दरअसल, चाय को तेज बॉइल करने की वजह से चाय में ज्यादा झाग बनने लगता है। आपको बस चाय बनाते समय कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना है। इसका मतलब ये है कि आप जैसे चाय बनाते हैं, आपको वही तरीका फॉलो करना है, बस थोड़ी-बहुत बदलाव के साथ...
ज्यादा झाग बनने के कारण- जब चाय पत्ती और दूध को एक साथ डाल दिया जाता है, यानी जब दूध को जल्दी डाल दिया जाता है, तब चाय को ज्यादा देर तक उबालना पड़ता है जिससे चाय का स्वाद भी थोड़ा सा बिगड़ सकता है और झाग भी ज्यादा बनने लगता है। आपको सबसे पहले पैन में पानी डालना है और पानी को बॉइल कर लेना है।
क्या है सही तरीका- जब पानी उबल जाए, तब आपको इसमें चाय की पत्ती एड करनी है। लगभग 2 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर इस मिश्रण को बॉइल होने दीजिए जिससे पत्ती का रंग और खुशबू दोनों पानी में अच्छी तरह से बस जाएं। इसके बाद दूध की बारी आती है। दूध एड करने के बाद आपको अपने हिसाब से चीनी एड कर लेनी है और फिर बस एक बार उबाल आने देना है और गैस की आंच को धीमा कर देना है।
गौर करने वाली बात- ध्यान रहे कि आपको चाय को धीमी आंच पर पकाना तो है लेकिन चाय को पैन के ऊपर तक नहीं आने देना है। बस इस तरीके से चाय बनाएंगे, तो झाग ज्यादा नहीं बनेगा। चाय कड़क और खुशबूदार बनेगी। आपको दूध सही टाइम पर एड करना है और दूध डालने के बाद चाय को बहुत ज्यादा नहीं खौलाना है। अगली बार जब भी चाय बनाएं, तो इस प्रोसीजर को फॉलो करके जरूर देखें।
Latest Lifestyle News