A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा पंजाबी स्टाइल में बनाएं आलू-गोभी की लटपट सब्जी, फटाफट नोट कर लें बेहद आसान रेसिपी

पंजाबी स्टाइल में बनाएं आलू-गोभी की लटपट सब्जी, फटाफट नोट कर लें बेहद आसान रेसिपी

Aloo Gobhi Sabji Recipe: क्या आपने कभी पंजाबी स्टाइल में आलू-गोभी की सब्जी बनाकर देखी है? अगर आपको चटपटा खाने का शौक है, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

आलू-गोभी की सब्जी- India TV Hindi Image Source : TARLADALAL आलू-गोभी की सब्जी

घर में अक्सर आलू गोभी की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन क्या आपकी सब्जी भी स्वाद में साधारण सी लगती है? अगर हां, तो आप पंजाबी स्टाइल से आलू गोभी की सब्जी को बनाकर देख सकते हैं। इस रेसिपी को फॉलो कर बनाई गई सब्जी का स्वाद आपकी जुबान के सारे टेस्ट बड्स को खोलकर रख देगा। आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए फूल गोभी, 2 आलू, हाफ कप मटर, एक प्याज, 2 टमाटर, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 6-8 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, हाफ छोटी स्पून हल्दी पाउडर, हाफ छोटी स्पून जीरा, एक छोटी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी स्पून धनिया पाउडर, हाफ छोटी स्पून अमचूर पाउडर, 2 स्पून हरा धनिया, नमक और 2 स्पून सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी।

आलू गोभी की सब्जी की रेसिपी- सबसे पहले अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा कूट लीजिए। एक पैन में सरसों का तेल निकालिए और फिर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लीजिए। गर्म तेल में जीरा चटकाएं। अब आपको इस तेल में बारीक कटा हुआ प्याज एड कर इसे लगभग 2 मिनट तक पकाना है। इसके बाद कुटे हुए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के मिक्सचर को भी मिला लीजिए। अब बारीक कटे हुए टमाटर को मिलकर भी लगभग 1 मिनट तक इस मिक्सचर को पका लीजिए।

फॉलो करें ये प्रोसीजर- इस मिक्सचर में आलू के टुकड़ों को एड कर 2 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। अब आपको पैन में धुली और कटी हुई फूलगोभी को भी अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। 5 मिनट तक इस मिक्सचर को चलाते रहें। मिक्सचर के पकने के बाद आपको इसमें मटर एड करनी है और फिर धीमी आंच करके पैन को ढक देना है। महज 15 से 20 मिनट के अंदर आलू गोभी की सब्जी पक जाएगी।

उठाएं गर्मागर्म सब्जी का लुत्फ- आखिर में आलू गोभी की सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप बारीक कटे हुए हरे धनिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा सा गरम मसाला एड करके एक बार सब्जी को अच्छी तरह से चला लीजिए। आप गर्मागर्म आलू गोभी की इस सब्जी को रोटी, चावल या फिर खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। पंजाबी स्टाइल से बनाई गई आलू गोभी की सब्जी का टेस्ट सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News