A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बचे हुए चावल से कैसे बनाएं क्रिस्पी पकौड़े, नोट कर लीजिए रेसिपी, सभी को खूब पसंद आएगा स्वाद

बचे हुए चावल से कैसे बनाएं क्रिस्पी पकौड़े, नोट कर लीजिए रेसिपी, सभी को खूब पसंद आएगा स्वाद

Leftover Rice Crispy Pakoras: कभी-कभी चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि बचे हुए चावल का क्या किया जाए। ऐसे में आप बचे हुए चावल से टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं।

बचे हुए चावल से पकौड़े कैसे बनाएं?- India TV Hindi
Image Source : COOKING WITH SMITA/YT बचे हुए चावल से पकौड़े कैसे बनाएं?

बचे हुए चावल को इस तरह से इस्तेमाल कीजिए कि वो बर्बाद भी न हों और आपको एक टेस्टी डिश भी मिल जाए। क्या आपने कभी बचे हुए चावल से पकौड़े बनाए हैं? अगर नहीं, तो आपको इस रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बचे हुए चावल से पकौड़े बनाने के लिए आपको एक कप पके हुए चावल, एक प्याज पतला और लंबा कटा हुआ, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1/4 कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक टेबल स्पून कसूरी मेथी, 1/4 टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, हाफ कप बेसन और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- एक कटोरे में पके हुए चावल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया भी निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और बेसन भी निकाल लेना है।

तीसरा स्टेप- अब इस कटोरे में 2-4 स्पून पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- कढ़ाई में तेल एड कर इसे गर्म कर लीजिए। गर्म तेल में एक-एक करके पकौड़े डालते जाइए।

पांचवां स्टेप- आपको मीडियम फ्लेम पर पकौड़ों को फ्राई कर लेना है। एक प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए और फिर पकौड़ों को नैपकिन पर निकाल लीजिए।

छठा स्टेप- महज 15 से 20 मिनट में बचे हुए चावल से पकौड़े बनकर तैयार हो जाएंगे।

आप गर्मागर्म पकौड़ों को चटनी, सॉस या फिर चाय के साथ सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। आपको बता दें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इन पकौड़ों का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा और आपके बचे हुए चावल भी काम में आ जाएंगे। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इन पकौड़ों को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा।

 

Latest Lifestyle News