A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं पनीर का स्वादिष्ट चीला, प्रोटीन से भरपूर रेसिपी, सभी को पसंद आएगा टेस्ट

कैसे बनाएं पनीर का स्वादिष्ट चीला, प्रोटीन से भरपूर रेसिपी, सभी को पसंद आएगा टेस्ट

Paneer cheela recipe: क्या आपने कभी पनीर चीला खाया है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार प्रोटीन से भरपूर इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पनीर चीला- India TV Hindi
Image Source : MY DREAM KITCHEN/YT पनीर चीला

आज हम आपको पनीर चीला बनाना सिखाएंगे। पनीर चीले का बैटर बनाने के लिए आपको हाफ कप मूंग दाल पीली, 1/4 कप चावल, 2 हरी मिर्च, एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, हाफ चम्मच हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक की जरूरत पड़ेगी। पनीर की स्टफिंग बनाने के लिए हाफ कप पनीर, 1/4 कप कटे हुए टमाटर, 1/4 कप बेसन सेव, एक उड़द पापड़ का चूरा, हाफ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स, हाफ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक चाहिए होगा। पनीर चीला बनाने के लिए तेल, पनीर और कटे हुए हरे धनिए की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले पीली मूंग दाल और चावल को धो लीजिए और फिर 4 घंटे के लिए भिगोकर रखिए। इसके बाद मिक्सर में पीली मूंग दाल, चावल, थोड़ा सा पानी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और नमक निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब पनीर की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसी कटोरे में कटे हुए टमाटर, बेसन सेव, पापड़ का चूरा, चिली फ्लेक्स, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक निकालिए और फिर इन सभी चीजों को मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- अब एक तवे को गर्म कर इसके ऊपर तेल फैला लीजिए। इसके बाद पैन पर पानी छिड़किए और फिर चीले के बैटर को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- चीले की दोनों साइड पर तेल लगाते हुए इसे अच्छे से सेंक लीजिए। इसके बाद एक साइड पर पनीर की स्टफिंग को स्प्रेड कर लीजिए।

छठा स्टेप- पनीर चीले को सर्व करने से पहले आप थोड़े से पनीर और कटे हुए हरे धनिए से चीले की गार्निशिंग कर सकते हैं।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पनीर चीले का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

 

Latest Lifestyle News