A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना दूध के कैसे बनाएं फ्रूट आइस क्रीम, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा होममेड Ice Cream का स्वाद

बिना दूध के कैसे बनाएं फ्रूट आइस क्रीम, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा होममेड Ice Cream का स्वाद

Fruit ice cream recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइस क्रीम खाना सभी को पसंद होता है। आज हम आपको बिना दूध के फ्रूट आइस क्रीम बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे।

फ्रूट आइस क्रीम- India TV Hindi
Image Source : CADRY'S KITCHEN/YT फ्रूट आइस क्रीम

क्या फैट और कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको भी आइस क्रीम से परहेज करना पड़ता है? अगर हां, तो आज हम आपको हेल्दी आइस क्रीम की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। इस आइस क्रीम को बनाने के लिए आपको दूध की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रूट आइस क्रीम बनाने के लिए आपको एक कप पके हुए चावल, 2 कप पानी, थोड़े से काजू, एक कप शहतूत, एक कप चीनी, एक टी स्पून दालचीनी पाउडर, एक टी स्पून वेनिला एक्सट्रैक्ट चाहिए होगा।

पहला स्टेप- ब्लेंडर में पके हुए चावल और पानी निकाल लीजिए। आपको चावल-पानी को अच्छी तरह से ग्राइंड करके छान लेना है।

दूसरा स्टेप- आइस क्रीम बनाने के लिए आपको इस हेल्दी दूध का इस्तेमाल करना है। इसके बाद एक पैन में शहतूत निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसी पैन में पानी और चीनी एड कर इस मिश्रण को तब तक कुक कीजिए, जब तक शहतूत नरम न हो जाएं।

चौथा स्टेप- अब आपको इस मिश्रण को अच्छी तरह से छान लेना है। इसके बाद एक कटोरे में राइस मिल्क, चिया सीड्स, दालचीनी पाउडर, वेनिला एक्सट्रैक्ट और शहतूत सिरप को निकाल लीजिए।

पांचवां स्टेप- आपको इन सभी चीजों को मिक्स करके पॉप्सिकल मोल्ड्स में डालना है और फिर इन्हें फ्रिज में जमने के लिए छोड़ देना है।

छठा स्टेप- कुछ ही घंटों में आपकी होममेड फ्रूट आइस क्रीम सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी इस फ्रूट आइस क्रीम के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। अगली बार आपका जब भी आइस क्रीम खाने का मन हो, तो आइस क्रीम खरीदने की जगह आपको घर पर इस रेसिपी को ट्राई करके देखना चाहिए। अगर आपके पास पॉप्सिकल मोल्ड्स नहीं हैं, तो कोई बात नहीं, आप छोटे-छोटे गिलास में भी आइस क्रीम जमा सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News