1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाला लौकी का हलवा, स्वाद में जबरदस्त, जरूर ट्राई करें रेसिपी

कैसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाला लौकी का हलवा, स्वाद में जबरदस्त, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Lauki Halwa Recipe: क्या आपने कभी लौकी का हलवा खाया है? आइए पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के टेस्टी हलवे की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

लौकी का हलवा- India TV Hindi
Image Source : NESTLé MILKMAID/YT लौकी का हलवा

क्या आप भी सूजी और बेसन का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको लौकी का हलवा जरूर बनाकर देखना चाहिए। लौकी के हलवे में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। महज 20-30 मिनट में लौकी का टेस्टी हलवा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौकी का हलवा बनाने के लिए 500 ग्राम लौकी, हाफ कप मावा, हाफ कप दूध, हाफ कप चीनी और घी की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप लौकी का हलवा बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले लौकी को छील लीजिए। इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब कढ़ाई में घी डालकर इसे गर्म कर लीजिए। गर्म घी में कद्दूकस की हुई लौकी डालिए।

तीसरा स्टेप- आपको लौकी को लगभग 2 से 3 मिनट तक भूनना है। इसके बाद कढ़ाई में दूध एड कर मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- लगभग 10 मिनट तक कढ़ाई को ढककर रखिए। बीच-बीच में दूध को चलाना न भूलें।

पांचवां स्टेप- अब लौकी के हलवे में चीनी मिला लीजिए। थोड़ी देर तक लौकी के हलवे को पकने दीजिए जिससे चीनी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

छठा स्टेप- आखिर में लौकी के हलवे में मावा, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर एड कर लीजिए। आपको लौकी के हलवे को तब तक पकाना है, जब तक हलवा कढ़ाई को छोड़ने न लगे।

अब आप गर्मागर्म लौकी के हलवे का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को लौकी के हलवे का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। लौकी का हलवा टेस्ट में जितना ज्यादा अच्छा लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगली बार आपका जब भी हलवा खाने का मन करे, तो आपको लौकी के हलवे की इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देखना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News