A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. साबूदाना से बनाएं टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड, व्रत में भी कर सकते हैं ट्राई, बेहद आसान है रेसिपी

साबूदाना से बनाएं टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड, व्रत में भी कर सकते हैं ट्राई, बेहद आसान है रेसिपी

Sabudana Fruit Custard: क्या आपने कभी साबूदाने से बना फ्रूट कस्टर्ड खाया है? आइए आपको स्टेप बाई स्टेप साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं।

साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड- India TV Hindi
Image Source : SUNITA AGARWAL/YT साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड

क्या आपको फ्रूट कस्टर्ड खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। व्रत में भी इस कस्टर्ड का लुत्फ उठाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाना चाहते हैं, तो आपको 1/2 कप बारीक या मीडियम साबूदाना, 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध, 4-5 बड़े चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 1-1.5 कप बारीक कटे हुए ताजे फल जैसे सेब, केला, अनार और अंगूर, 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले साबूदाने को 3-4 बार अच्छे से धो लीजिए और फिर इसे पानी में लगभग 2 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद भारी तले वाले बर्तन में फुल क्रीम दूध को निकालिए और मीडियम फ्लेम पर बॉइल होने के लिए रख दीजिए।

तीसरा स्टेप- उबले हुए दूध में साबूदाना एड कीजिए। अब धीमी आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक इस मिक्सचर को पकाइए।

चौथा स्टेप- जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए और साबूदाना ट्रांसपेरेंट न दिखने लगे, तब तक आपको इस मिश्रण को चलाते हुए पकाना है।

पांचवां स्टेप- इसके बाद मिक्सचर में चीनी और इलायची पाउडर को मिला लीजिए।

छठा स्टेप- जब चीनी अच्छी तरह से घुल जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। साबूदाने के मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

सातवां स्टेप- थोड़ी देर के बाद आप इसे फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दीजिए जिससे ये गाढ़ा और चिल्ड हो जाए। 

आठवां स्टेप- आखिर में साबूदाना कस्टर्ड में अपने पसंदीदा फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स को काटकर मिक्स कर लीजिए।

साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। आप व्रत में भी साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड खा सकते हैं। साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाते समय ध्यान रहे कि आपको सिट्रस यानी खट्टे फलों का इस्तेमाल नहीं करना है वरना दूध फट सकता है।

 

Latest Lifestyle News