1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी खाई है आम से बनी चटपटी चाट, खट्टी-मीठी डिश को चखते ही खुश हो जाएगा दिल

क्या कभी खाई है आम से बनी चटपटी चाट, खट्टी-मीठी डिश को चखते ही खुश हो जाएगा दिल

क्या आपको भी आम खाने का शौक है? अगर हां, तो आपको इस बार गर्मियों के मौसम में मैंगो चाट की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

मैंगो चाट की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL मैंगो चाट की रेसिपी

गर्मियों का सीजन आते ही लोगों को आम खाने की क्रेविंग होने लगती है। कुछ लोगों को आम खाना पसंद होता है तो वहीं कुछ लोग मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं। अगर आप आम से बनी कोई नई डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो आप मैंगो चाट बना सकते हैं। आम की चाट बनाने के लिए आपको 2 पके हुए आम (छोटे पीस में कटे हुए), एक कटा हुआ कच्चा आम, आधा कटा हुआ खीरा, आधा कप उबला हुआ आलू (छोटे पीस में कटा हुआ), आधा बारीक कटा हुआ प्याज, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक स्पून नींबू का रस, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, हाफ स्पून जीरा पाउडर, एक स्पून चाट मसाला और काला नमक चाहिए होगा।

पहला स्टेप- मैंगो चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में कटा हुआ आम, खीरा, आलू और प्याज निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको इसी कटोरे में हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आम की चाट के स्वाद को बढ़ाने के लिए आपको इस मिक्सचर में चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक भी एड कर लेना है।

चौथा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप मैंगो चाट की गार्निशिंग के लिए हरे धनिए का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब आप आम की चाट को सर्व कर घर पर आए मेहमानों का दिल जीत सकते हैं। यकीन मानिए मैंगो चाट का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। अगर आप आम खाते-खाते या फिर मैंगो शेक पीते-पीते बोर हो गए हैं, तो आप इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डिश को बनाने में आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

 

Latest Lifestyle News