Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन पर बहन ने गिफ्ट में मांगा Iphone तो सुनिए भाई का हैरान कर देने वाला जवाब
Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन पर बहन ने गिफ्ट में मांगा Iphone तो सुनिए भाई का हैरान कर देने वाला जवाब
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 14, 2019 08:52 pm IST, Updated : Aug 14, 2019 08:59 pm IST
भाई-बहन के रिश्ते का प्यारा सा त्योहार 'रक्षाबंधन' इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा।
Raksha Bandhan 2019
भाई-बहन के रिश्ते का प्यारा सा त्योहार 'रक्षाबंधन' इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर भाईयों से ज्यादा बहने एक्साइटेड होती हैं। रक्षाबंधन है ही ऐसा त्योहार है जब बहने खुलकर भाईयों से गिफ्ट लेती हैं। लेकिन भाई भी कम नहीं होते वह बहनों को गिफ्ट देते वक्त कई तरह के बहाने बनाते हैं। और बहाने बनाए भी क्यों नहीं, बिना नोक-झोक के बिना भाई-बहन के रिश्ते में मजा कहा....। तो चलिए रक्षाबंधन से पहले हम आपको कुछ ऐसे मजेदार ट्वीट दिखाते हैं जिसे पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर हंसी जरूर आ जाएगी।
सावन के पावन माह में आने वाले भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन बहनें भाई के हाथों में राखी बांधती है और भाई बहनों को रक्षा के वचन के साथ प्यारा सा तोहफा देते है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाई-बहन की लड़ाई।
जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं कि बहन ने भाई से iphone मांगा तो भाई ने बहन को दिखाया देखो सर में यहां दर्द होता है।